Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ शासन ने 18 अपर तथा डिप्टी कलेक्टरों का किया तबादला

छत्तीसगढ़ शासन ने 18 अपर तथा डिप्टी कलेक्टरों का किया तबादला

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा-अपर कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर आदि पद के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण कर उनके नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है। इसमें जारी आदेश के अनुसार गोविंद राम राठौर संयुक्त कलेक्टर दंतेवाडा को संयुक्त कलेक्टर कांकेर, खगेश्वर सिंह मंडावी अपर कलेक्टर बेमेतरा को अपर कलेक्टर सरगुजा और ए.के.बाजपेजी अपर कलेक्टर राजनांदगांव को अपर कलेक्टर बालोद के पद पर स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह सुश्री लीना कोसम अपर कलेक्टर धमतरी को अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा, अभिषेक अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को डिप्टी कलेक्टर दंतेवाडा, सुश्री लवीना पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर बस्तर को डिप्टी कलेक्टर बलौदा बाजार-भाटापारा और नूतन कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को डिप्टी कलेक्टर दंतेवाडा पदस्थ किया गया है। भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर को डिप्टी कलेक्टर बालोद, आर.पी.चौहान डिप्टी कलेक्टर दंतेवाडा को डिप्टी कलेक्टर कोरिया, घासीराम मरकाम डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर बस्तर और अरूण कुमार परियोजना समन्वयक जिला खनिज संस्थान न्यास दुर्ग को डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है। प्रकाश कुमार भारद्वाज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा कांकेर को डिप्टी कलेक्टर दंतेवाडा, भरोसा राम ठाकुर डिप्टी कलेक्टर दंतेवाडा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेडा कांकेर और विनय कुमार पोयाम डिप्टी कलेक्टर बालोद को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के पद पर स्थानांतरण किया गया है। पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर सूरजपूर तथा सुश्री सिल्ली थामस डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा को डिप्टी कलेक्टर बालोद के पद पर पदस्थ किया गया है। भरत राम धु्रव डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा को डिप्टी कलेक्टर बस्तर और कुमारी गीता रायस्त डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को डिप्टी कलेक्टर बस्तर के पद पर स्थानांतरण किया गया है।