Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे...

प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

रायपुर: ग्राम पंचायत बरदिया की बुजुर्ग विधवा महिला श्रीमती सरस्वती के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘ग्रामीण’ किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई है। वर्षों तक कच्चे और असुरक्षित मकान में जीवन बिताने वाली सरस्वती आज अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

ग्राम पंचायत बरदिया के वार्ड क्रमांक 12, रजवारीपारा निवासी सरस्वती पति स्वर्गीय आनन्दराम लंबे समय से अकेलेपन और आर्थिक तंगी से संघर्ष कर रही थीं। पति के निधन के बाद उनका जीवन पूरी तरह कठिनाइयों से घिर गया था। उनके दो बेटे होने के बावजूद पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वे उनसे अलग रहकर अकेले जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

सरस्वती की आजीविका का मुख्य सहारा शासन से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन और राशन योजना है। सीमित आय के कारण वे अपने पुराने कच्चे मकान की मरम्मत तक नहीं करा पा रही थीं। बरसात और खराब मौसम के दौरान उन्हें लगातार भय बना रहता था।

ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। अब वे नए और मजबूत घर में सुरक्षित जीवन बिता रही हैं।

सरस्वती बताती हैं कि नया घर मिलने के बाद उनके जीवन में आत्मविश्वास और सुकून आया है। वे प्रधानमंत्री एवं शासन को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि यह आवास उनके बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा बन गया है।